23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / COVID-19: कोरोना के खिलाफ जंग में मोदी सरकार की तैयारी, 3 चरणों में होगा काम

COVID-19: कोरोना के खिलाफ जंग में मोदी सरकार की तैयारी, 3 चरणों में होगा काम

भारत में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई जबकि देश में महामारी के चलते कुल 166 लोगों की मौत हो चुकी है कोरोना को मात देने के लिए सरकार ने 3 चरणों वाली रणनीति तैयार की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 9 Apr 2020, 5:23 PM IST

COVID-19: कोरोना के खिलाफ जंग में मोदी सरकार की तैयारी, 3 चरणों में होगा काम

COVID-19: कोरोना के खिलाफ जंग में मोदी सरकार की तैयारी, 3 चरणों में होगा काम

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है, जबकि देश में महामारी के चलते कुल 166 लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐसे में इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ( Central government ) हर संभव प्रयास में जुटी है। कोरोना महामारी ( Coronavirus ) को मात देने के लिए मोदी सरकार ( Modi government ) ने तीन चरणों वाली रणनीति तैयार की है।

COVID-19: भारत में ज्यादा तबाही नहीं मचा पाएगा कोरोना वायरस, नई स्टडी से हुआ खुलासा

दरअसल, कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में केंद्र सरकार ने राज्यों को पैकेज जारी किया है। सरकार ने इस पैकेज को इमरजेंसी रिस्पॉन्स एंड हेल्थ सिस्टम प्रेपेअरनेस का नाम दिया है।

केंद्र सरकार की ओर से यह कदम कोरोना वायरस से लंबी चलने वाली लड़ाई को देखते हुए उठाया गया है।

इसके साथ ही केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेजकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में तीन चरणों में कार्य किए जाने की जानकारी दी है।

लॉकडाउन पर अंतिम फैसला! 11 अप्रैल को एक बार फिर मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे PM

क्या है तीन चरणों का प्लान—

COVID-19: जमशेदपुर में टाटा ट्रस्ट समर्थित मोलबायो डायग्नोस्टिक ने बनाई कोरोना जांच किट, ऐसे करेगी काम

आपको बता दें कि कोरोना के खिलाफ पहले चरण में सरकार का पूरा फोकस Covid-19 हॉस्पिटल डेवलप करने, आइसोलेशन ब्लॉक बनाने, वेंटिलेटर से लैस ICU के निर्माण, PPEs (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स) जैसे N95 मास्क आदि पर रहेगा।

इसके साथ ही लैब नेटवर्क्स और डायग्नोस्टिक सुविधाओं पर भी पूरा ध्यान जाएगा। जानकारी के अनुसार पहले चरण में सर्विलांस और जन जागरुक अभियान में भी फंड का इस्तेमाल किया जाना है।

COVID-19: डॉक्टरों और नर्सो की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, बताया कोरोना के असल योद्धा

हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक दूसरे और तीसरे चरण की कार्ययोजना का खुलासा नहीं किया गा है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना वायरस को लेकर आने वाली स्थिति के हिसाब इन चरणों में काम किया जाएगा।

Coronavirus: आयकर विभाग जारी करेगा 5 लाख तक का पेंडिंग रिफंड, 14 लाख टैक्स पेयर्स को सीधा फायदा