
नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कोरोना वायरस मरीज के संपर्क में आने के बाद प्रबंधन ने अपने स्टाफ का कोविद-19 जांच कराने का निर्णय लिया है। फिलहाल प्रबंधन के अस्पताल के 150 कर्मचारियों को क्वारनटाइन में भेज दिया है।
इस मामले में मैक्स हॉस्पिटल की ओर से बयान भी आ गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कुल 150 में से 39 लोगों को हॉस्पिटल के ही क्वारनटीन सेंटर में दाखिल किया गया है। बाकी सभी स्टाफ को सेल्फ क्वारनटाइन में भेज दिया है। ये सभी लोग दो कोविद-19 पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। जिन लोगों को क्वारनटाइन में भेजा गया है उनमें हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्स और वार्ड बॉय शामिल हैं।
कोविड-19 के जिन दो मरीजों से संक्रमण फैलने का डर बना है, वे मैक्स हॉस्पिटल में ह्रदय रोग के इलाज में भर्ती हुए थें बाद में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनके संपर्क में आए सभी स्टाफ की जांच शुरू कर दी गई है। सभी 150 लोगों के टेस्ट कराए जाएंगे।
बता दें ते देश में कोरोना वायरस की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या 7987 हो गई है। 856 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके हैं। इस वायरस की वजह से 308 लोगों की अभी तक मौत हुई है। जहां तक दिल्ली की बात है तो स्थानीय स्तर पर कोरोना के मरीजों की संख्या एक हजार पार गया है। हर रोज दर्जनों नए मरीज सामने आ रहे हैं।
हालांकि दिल्ली सरकार कोरोना को नियंत्रित करने में जुटी है, लेकिन अभी तक इस काम में केजरीवाल सरकार को सफलता नहीं मिली है।
Updated on:
13 Apr 2020 01:40 pm
Published on:
13 Apr 2020 01:23 pm
