नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान तितली ने ओडिशा में दस्तक दे दी है। इसका सीधा असर भी दिखाई देने लगा है। घरों और सड़कों पर पानी जमा होने लगा है। हालांकि प्रशासन को पहले ही मिली चेतावनी के चलते मुस्तैदी से इस चक्रवात का सामना किया है। ऐहतियाद के तौर पर 18 सुरक्षा टीमें तैनात कर दी गई थीं। वहीं इस तूफान के चलते प्रदेशभर के स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए हैं। कम से दो दिन तक इसका असर पूरे प्रदेश पर देखने को मिलेगा। स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा है। यही नहीं भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने जा रहे दूसरे टेस्ट पर भी तितली बाधा डाल सकती है। दरअसल हैदराबाद में दूसरा टेस्ट होना है ऐसी संभावना है कि तितली का असर यहां भी दिखाई देगा।