
नई दिल्ली: डाबर ग्रुप के मालिक आनंद सी बर्मन देश की राजधानी दिल्ली के एक पॉश इलाके में नया बंगला खरीदने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस नए बंगले की कीमत करीब 120 करोड़ रुपए है। हालांकि अभी ये डील पूरी नहीं हुई है। आनंद सी बर्मन ने खुद इस बात की जानकारी एक अंग्रेजी अखबार को दी है। हालांकि इस योजना के बारे में उन्होंने और कुछ अखबार को नहीं बताया है। अखबार की खबर के मुताबिक फिलाहल इस बेशकीमत बंगले के मालिक कोलकाता के एक बिजनेसमैन हैं। बताया जा रहा है कि ये बंगला 11,840 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
2015 में खरीदा था 160 करोड़ का बंगला
ऐसा नहीं है कि बर्मन परिवार में पहली बार इतना कीमती बंगला खरीदा जा रहा है। इससे पहले 2015 में डाबर के चेयरमैन- एमिरेट्स, वी सी बर्मन ने दिल्ली के गोल्फ लिंक्स इलाके में 160 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा था। इसके अलावा सेंट्रल दिल्ली के पृथ्वीराज रोड पर भी बर्मन फैमिली की एक प्रॉपर्टी है। रियल एस्टेट सेक्टर के एनालिस्ट्स का कहना है कि इस वर्ष इकनॉमी में मंदी के कारण इस तरह की बड़ी परचेज कम हुई हैं। इस तरह की एक बड़ी रियल्टी डील जून में हुई थी, जब मोबाइल वॉलेट पेटीएम के फाउंडर, विजय शेखर शर्मा ने गोल्फ लिंक्स में एक बंगला लगभग 82 करोड़ रुपये में खरीदा था।
फोर्ब्स ने कुल संपत्ति का लगाया है अनुमान
आपको बता दें कि हाल ही में आनंद सी बर्मन की संपत्ति की जानकारी फोर्ब्स ने दी थी। फोर्ब्स ने उनकी नेटवर्थ 1.87 अरब डॉलर होने का अनुमान जताया था। डाबर ग्रुप के संस्थापक परिवार की पांचवीं पीढ़ी से ताल्लुक रखने वाले बर्मन को फार्मास्युटिकल साइंस में रिसर्च एंड डिवेलपमेंट में अपनी दिलचस्पी के लिए जाना जाता है। उनके पास अपने नाम पर 40 से अधिक पेटेंट हैं। इसके अलावा डाबर ग्रुप का सालाना रेवेन्यू लगभग 7,700 करोड़ रुपये का है, जो कि देश की टॉप पांच फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) कंपनियों में शामिल है।
Published on:
11 Oct 2017 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
