17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से मचा 10 राज्यों में हाहाकार, 1400 से अधिक लोगों की मौत

केरल में बारिश और बाढ़ की वजह से 488 लोगों की मौत हो गई।

3 min read
Google source verification
rain

बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से मचा 10 राज्यों में हाहाकार, 1400 से अधिक लोगों की मौत

नई दिल्ली। इस बार मानसून ने कई राज्यों में अपना विकराल रूप दिखाया है। करीब दस राज्यों में इस बार मौत का मानसून रहा। कुदरती कहर से इस बार दस राज्यों में लोगों ने अपनी जान गवां दीं। केरल में तो बारिश और बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई।

केरल में भीषण तबाही के बाद अब बात पुनर्निर्माण की, राज्य सरकार को चाहिए 30,000 करोड़ रुपए

1400 से अधिक मौत
सोमवार को गृहमंत्रालय ने जानकारी दी कि मानसून में अब तक 10 राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 1400 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इनमें से सबसे अधिक जानें केरल में गईं। केरल में 488 लोगों की मौत हुईं। मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के अनुसार, केरल में बारिश और बाढ़ की वजह से 488 लोगों की मौत हो गई और राज्य के 14 जिलों में लगभग 54.11 लाख लोग प्रभावित हुए।

केरल: खतरनाक बुखार से 15 लोगों की मौत, 13 जिलों में अलर्ट जारी


कहां हुई कितनी मौतें?

एनईआरसी के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 254, पश्चिम बंगाल में 210, कर्नाटक में 170, महाराष्ट्र में 139, गुजरात में 52, असम में 50, उत्तराखंड में 37, ओडिशा में 29 और नगालैंड में 11 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान इन राज्यों में 43 लोग लापता हो गए। केरल में 15, उत्तर प्रदेश में 14, पश्चिम बंगाल में 5, उत्तराखंड में छह 6 और कर्नाटक में 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि इन 10 राज्यों में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 386 लोग जख्मी हुए।

केरल में सदी की सबसे बड़ी त्रासदी
केरल में सदी की सबसे भयंकर बाढ़ ने राज्‍य को अस्‍त व्‍यस्‍त कर दिया है। धीरे-धीरे यहां पर हालात सुधर रहे हैं। सदी की इस त्रासदी के चलते 14.52 लाख लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े और वे राहत शिविरों में जाने को मजबूर हो गए। वहीं केरल में फसल का भी भारी नुकसान हुआ है। राज्य में 57,024 हेक्टेयर से ज्यादा की भूमि पर लगी फसल नष्ट हो गई। असम में, करीब 11.47 लाख लोग बारिश और बाढ़ की चपेट में आये, जबकि राज्य की 27,964 हेक्टेयर जमीन पर लगी फसल बर्बाद हो गई। वहीं पश्चिम बंगाल में बारिश और बाढ़ से 2.28 लाख लोग प्रभावित हुए और राज्य की 48,552 हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें बर्बाद हो गईं। उत्तर प्रदेश में, बाढ़ से करीब 3.42 लाख लोग प्रभावित हुए और 50,873 हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है। कर्नाटक में लगभग 3.5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए और राज्य के 3,521 हेक्टेयर जमीन पर लगी फसल बर्बाद हो गई।

कहां कितने जिले हुए प्रभावित?

ओडिशा में 30 जिले, महाराष्ट्र में 26 जिले, असम में 25, उत्तर प्रदेश में 23, पश्चिम बंगाल में 23, केरल में 14, उत्तराखंड में 13, कर्नाटक में 11, नगालैंड में 11 और गुजरात में 10 जिले बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुये।