8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी हिरासत में, Delhi Police ने नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया

अशोक नगर थाना पुलिस ने अनिल चौधरी को हिरासत में लिया दिल्ली पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया चौधरी ने पूछे सवाल - क्या मजदूरों की सहायता करना गुनाह है?

2 min read
Google source verification
Anil Chaudhary

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल चौधरी ( DPCP Anil Chaudhary ) को दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने हिरासत में लिया। अशोक नगर थाना पुलिस ने चौधरी को उनके आवास पर ही हिरासत में रखा है। फिलहाल उनके घर से बाहर निकलने पर पुलिस ने रोक लगा दी है।

इस बात की जानकारी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने खुद दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी सबको दी है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी जारी वीडियो में कहते हैं कि मुझे मेरे निवास स्थान पर पुलिस द्वारा हिरासत में रखा गया है। पता नहीं क्यूं? जैसे ही पता चलेगा आपको सूचित करूंगा।

अनिल चौधरी का कहना है कि मेरे बार-बार आग्रह करने पर नहीं बताया जा रहा है कि मुझे क्यों डिटेंन किया गया है। सवाल उठता है कि जो श्रमिक भूख-प्यास से पीड़ित हैं, क्या उनकी मदद करना गुनाह है। मैं सरकार से सवाल पूछना चाहता हूं कि आप मदद करने की जगह मदद करनेवालों को डिटेंन क्यों किया जा रहा है?

पशुपालन विकास पर मोदी सरकार मेहरबान, 28,343 करोड़ का ऐलान

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अनिल चौधरी शनिवार से दिल्ली से मजदूरों को अपनी गाड़ियों में भर-भरकर पुलिस पिकेट बाईपास करके गाजीपुर में ड्रॉप कर रहे हैं। जहां पर मजदूरों की भीड़ लग रही है।

उन्होंने ऐसा कर सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) का ख्याल नहीं रखा जो कि लॉकडाउन नियमों के विरुद्ध है। मजदूरों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जैसी दूसरी विकल्प शुरू किए गए हैं। इसलिए पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया है। अशोक नगर थाना पुलिस बताया है कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर भी विचार किया जा रहा है।

कोविद-19 : लुधियाना में RPF के 18 जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने शनिवार को राहुल गांधी से मजदूरों के मिलने के बाद उन्हें गांव तक भेजने के लिए कार का इंतजाम किया था।