गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना का पहला मामला दो मार्च को आया था। इसके बाद से कोरोना का कहर शुरू हुई। हालांकि, अगस्त और सितंबर महीने में केस काफी कम हो गए। लेकिन, अक्टूबर महीने के अंत से कोरोना महामारी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली में इस समय कोरोना से मृत्युदर 1.5 प्रतिशत है। यहां आपको बता दें कि दिल्ली में अब तक 4,77,791l कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 39,990 है। जबकि, 4,37,801 लोग इस महामारी से जंग जीत चुके हैं। वहीं, 7614 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। इस महामारी को लेकर रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक भी हुई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन हो सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने साफ कहा है कि दिल्ली में अब लॉकडाउन नहीं लगेगा।