लोजपा नेता चिराग पासवान का मोदी सरकार को अल्टीमेट, 9 अगस्त को करेंगे आंदोलन का आगाज!
वहीं, लगातार हो रही बारिाश् और यमुना के बढ़ते जलस्तर हरियाणा के कई गांव समेत दिल्ली के दर्जनों इलाकों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है। दिल्ली के जिन इलाकों को भारी खतरा है उनमें वजीराबाद, गढ़ी, मांडू, शास्त्री पार्क, गीता कॉलोनी, गांधी नगर, सोनिया विहार, जगतपुर गांव, यमुना बाजार, ओखला, बाटला हाउस, सराय काले खां, मदनपुर खादर और राजघाट प्रमुख हैं। आज यानी सोमवार सुबह के हालातों पर नजर डालें तो 6 बजे तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान यानि 204.83 से काफी ऊपर 205.62 तक पहुंच गया है। वहीं बताया जा रहा कि हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी आज दिल्ली में प्रवेश करेगा, जिससे हालात और बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।
मुजफ्फरपुर: शेल्टर होम दुष्कर्म केस में पीड़िता का बयान, ‘अंकल शरीर पर गर्म तेल फेंकते थे’
दरअसल, रविवार को ही हथिनी कुंड बैराज से 2.53 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे यमुना के जलस्तर में भारी इजाफा हो गया है। वहीं, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खटटर ने रविवार को हेलिकॉप्टर से हथिनी कुंड बैराज का सर्वे किया। सीएम ने इस दौरान बाढ़ से प्रभावित किसानों को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।