5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: केजरीवाल-सिसोदिया की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अंशु प्रकाश से मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में पटियाला हाउस कोर्ट द्वार दिए गए निर्देशों को चुनौती दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 22 Nov 2018, 4:53 PM IST

kejriwal

दिल्ली: केजरीवाल-सिसोदिया की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अंशु प्रकाश से मांगा जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिय ने पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों को खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अब उनकी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए अंशु प्रकाश से जवाब मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ें-सरदार की जन्मभूमि पर राज्यव्यापी एकता रथ यात्रा का समापन

हाई कोर्ट में याचिका

आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। दायर याचिका में पटियाला हाउस कोर्ट द्वार दिए गए निर्देशों को चुनौती दी गई है, जिममें अदालत ने अंशु प्रकाश के मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया था कि किसी अतिरिक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी को बतौर अभियोजक नियुक्ति किया जाए।

यह भी पढ़ें-महाराष्‍ट्र: 30 हजार अन्‍नदाता एक बार फिर सड़कों पर उतरे, आज विधानसभा के बाहर करेंगे प्रदर्शन

क्या है मामला?

गौरतलब है कि 19-20 फरवरी को दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी (मुख्य सचिव) अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया था आधी रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में उनके साथ आप के विधायकों ने कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी की। इस घटना के बाद अंशु प्रकाश एक हफ्ते की मेडिकल लीव पर चले गए थे। वहीं, अब अंशु प्रकाश को दिल्ली मुख्य सचिव पद से हटा कर कहीं और भेज दिया गया है।