23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, देश के 22 शहरों की एयर क्वालिटी बेहद खराब

Highlights इस रिपोर्ट को स्विस संगठन 'आईक्यू एयर' ने तैयार किया है। पूरी दुनिया के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में 22 यहीं के हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 16 Mar 2021, 11:30 PM IST

delhi pollution

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित 33 शहरों में 22 शहर भारत के हैं। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानियों की सूची में है। ऐसा दावा मंगलवार को जारी 'वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2020' में करा गया है। इस रिपोर्ट को स्विस संगठन 'आईक्यू एयर' ने तैयार किया है।

रिपोर्ट के अनुसार 'दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भारत का नाम सबसे आगे है। पूरी दुनिया के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में 22 यहीं के हैं।'

ये भी पढ़ें: औद्योगिक क्षेत्र में फैल रहा प्रदूषण, नही हो रही है कार्रवाई

आईक्यू एयर की रिपोर्ट के अनुसार, चीन का शिनजियांग शहर दुनिया का सबसे ज्यादा दूषित शहरों में से एक है। इसके बाद शीर्ष 10 शहरों में से नौ शहर भारत के हैं।

दिल्ली के अलावा अन्य 21 शहर हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बुलंदशहर, बिसरख लखनऊ, मेरठ, आगरा और मुजफ्फरनगर, जलालपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर। राजस्थान के भिवाड़ी, हरियाणा का फरीदाबाद, जींद, हिसार, फतेहाबाद, बंधवाड़ी, गुरुग्राम, यमुनानगर, रोहतक और धारुहेड़ा शामिल हैं। वहीं बिहार में मुजफ्फरपुर को रखा गया है।

इस रिपोर्ट में कोविड-19 फैलने के बाद लगे लॉकडाउन के प्रभावों और दुनिया भर में पीएम 2.5 प्रदूषकों में आए बदलाव का भी ध्यान रखा रखा गया है। भारत में प्रदूषण के मुख्य कारकों में परिवहन, भोजन पकाने के लिए ईंधन जलाना, बिजली उत्पादन, उद्योग-धंधे, विनिर्माण कार्य, कचरा जलाना और पराली जलाया जाना बताया गया है।

2020 में साफ हुई दिल्ली

रिपोर्ट के अनुसार साल 2019 के मुकाबले साल 2020 में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार आया है। इस सुधार के बावजूद दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 10 वें नंबर पर है। रिपोर्ट के अनुसार,'भारत के शहरों में पीएम 2.5 प्रदूषकों का सबसे बड़ा स्रोत परिवहन क्षेत्र है।'