
Delhi: आम लोगों के लिए खोल दी गई Jama Masjid, Social Distancing का पालन जरूरी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में जामा मस्जिद ( Jama Masjid in delhi ) को एक बार फिर पब्लिक के लिए खोल दिया गया है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ( Syed Ahmed Bukhari ) ने यह ऐलान किया। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) महामारी के चलते जामा मस्जिद को बंद रखा गया था। अब चूंकि पहली जुलाई से अनलॉक-2 ( Unlock 2.0) का आगाज हो गया है तो ऐसे में जामा मस्जिद को आम लोगों के लिए खोलने का ऐलान किया गया है। ये फैसला जामा मस्जिद के शाही इमाम ने अन्य वरिष्ठ लोगों के साथ बातचीत करने के बाद लिया है।
इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम ने कहा कि अब मस्जिद में आने वाले लोगों को काफी एहतियात बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक जामा मस्जिद आम लोगों के लिए खोल दी गई है। वहीं नाइट कर्फ्यू को देखते हुए रात की नमाज होने के बाद मस्जिद को सुबह तक फिर बंद कर दिया जाएगा। यानी कि मस्जिद में अब 4 वक्त की नमाज लोग अदा कर सकेंगे।
मस्जिद में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। एक नमाजी को दूसरे नमाजी से दूरी बनाकर रखनी होगी। इसके लिए मस्जिद के अंदर निशान भी बनाए गए हैं। नमाज पढ़ने के लिए लोगों को अपने घर से चटाई लेकर आनी होगी। वहीं घर से वुजू भी करके आना होगा। मस्जिद में अब हाथ-मुंह धोने की सुविधा नहीं रहेगी। दरअसल, दिल्ली में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 11 जून को जामा मस्जिद 30 जून तक के लिए बंद कर दी गई थी।
Updated on:
04 Jul 2020 09:35 pm
Published on:
04 Jul 2020 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
