विविध भारत

Delhi Metro Pink Line: पिंक लाइन पर मेट्रो सेवा की शुरुआत से नोएडा-दिल्ली सफर करना आसान, पैसा-समय की होगी बचत

Delhi Metro Pink Line: पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी संजय लेक से मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई है। अब नोएडा में रहने वालों को आनंद विहार जाने के लिए यमुना बैंक जाने की अब जरूरत नहीं पड़ेगी।

2 min read
Aug 06, 2021
Delhi Metro Pink Line: Trilokpuri To Sanjay Lake Service Started From Today On Longest Metro Line, Will Save Money And Time

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर वालों को एक बड़ी तोहफा दी है। डीएमआरसी ने शुक्रवार को मेट्रो की सबसे लंबी लाइन पिंक लाइन (Delhi Metro Pink Line) पर त्रिलोकपुरी संजय लेक से मयूर विहार पॉकेट-1 (Trilokpuri Sanjay Lake to Mayur Vihar Pocket-1 ) के बीच मेट्रो सेवा की शुरुवात कर दी है। 58.59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन (शिव विहार से मजलिस पार्क) की शुरुआत होने से दिल्ली-एनसीआर के बीच अब सफर करना बहुत ही आसान और सस्ता होगा। इससे नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा तक सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी संजय लेक से मयूर विहार पॉकेट-1 (Trilokpuri Sanjay Lake to Mayur Vihar Pocket-1) के बीच मेट्रो सेवा की शुरुआत होने से नोएडा में रहने वालों को आनंद विहार जाने के लिए यमुना बैंक जाने की अब जरूरत नहीं पड़ेगी। नोएडा से आनंद विहार जाने वाले यात्रि अब मयूर विहार फेज वन में इंटरचेंज कर सकेंगे और यदि किसी को मयूर विहार से आगे शिव विहार की ओर जाना हो तो वे सीधे पिंक लाइन से आनंद विहार होते हुए जा सकेंगे।

चूंकि पिंक लाइन शिव विहार से मजलिस पार्क और फिर मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच चलेगी। इस बीच 12 मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा है, जहां से आप मेट्रो की बाकी लाइन में भी सफर कर सकेंगे। पिंक लाइन को शिव विहार से आगे मंडोला विहार तक 2030 तक और मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर तक दिसंबर 2022 तक बढ़ाने का लक्ष्य है और इसपर काम भी चल रहा है।

करीब आधा घंटा बचेगा समय

आपको बता दें कि पिंक लाइन (Delhi Metro Pink Line) पर त्रिलोकपुरी संजय लेक से मयूर विहार पॉकेट-1 की शुरुआत होने से नोएडा के लोगों को दिल्ली के बाकी हिस्सों में जाने के लिए करीब आधे घंटे का समय बचेगा। चूंकि अभी नोएडा के लोगों को दिल्ली के बाकी हिस्सों में जाने के लिए ब्लू लाइन का सहारा लेना पड़ता है और फिर यमुना बैंक या मंडी हाउस या फिर राजीव चौक या फिर बोटेनिकल गार्डन आदि जगहों पर इंटरचेंज करना पड़ता है। यानी कि ब्लू, रेड, येलो होते हुए वॉलेट लाइन के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

वहीं दिल्ली से नोएडा आने के लिए अभी ब्लू लाइन, हेरिटेज लाइन और अधूरी पिंक लाइन का ऑप्शन था। इसमें काफी लंबा समय लगता था। इससे पहले के जो विकल्प हैं उसमें कश्मीरी गेट से यलो लाइन लेकर राजीव चौक से ब्लू लाइन मेट्रो या फरीदाबाद जाने वाली मेट्रो (हेरिटेज लाइन) को लेकर मंडी हाउस तक आते थे। यहां से नोएडा आने वाली मेट्रो लेते थे। यह काफी लंबा और थोड़ा थकाऊ हो जाता था।

अब त्रिलोकपुरी संजय लेक से मयूर विहार पॉकेट-1 पिंक लाइन को जोड़ेगा और शिव विहार से लेकर मजलिस पार्क के बीच में 12 स्टेशनों पर इंटरचेंज की सविधा है, जहां से आप सीधे-सीधे नोएडा-दिल्ली या दिल्ली-नोएडा के किसी भी कोने में आसानी से सफर कर सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन

आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर इस सेक्शन की मेट्रो सेवा की शुरुआत की।

Updated on:
06 Aug 2021 03:57 pm
Published on:
06 Aug 2021 03:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर