2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों की सुरक्षा और नए नियमों के साथ तैयार हो रही Delhi Metro, सफर से पहले जान लें ये जरूरी बातें

7 सितंबर से एक बार फिर दौड़ेंगी Delhi Metro दो फेज में शुरू की जा रही मेट्रो ट्रेनें, पहला- 7-11 और 4-8, दूसरा 7-1 और 4-10 12 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी सभी मेट्रो ट्रेन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Sep 2020, 10:52 AM IST

Delhi Metro

सात सितंबर से चलने के लिए तैयार हो रही दिल्ली मेट्रो

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संकट के बीच 25 मार्च से बंद हुई दिल्ली मेट्रो ( Delhi Metro ) एक बार फिर चलने के तैयार है। सात सितंबर से मेट्रो नए नियमों के साथ चलेगी। पहले चरण में दिल्ली मेट्रो दो पालियों में सुबह 7 से 11 तक और दोपहर बाद 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। दूसरे फेज में ट्रेनें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच और शाम चार बजे से रात 10 बजे के बीच उपलब्ध रहेंगी। हालांकि इस दौरान कंटेनमेंट जोन वाले मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

सात सितंबर से एक बार फिर परिचालन के लिए मेट्रो की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कोच की सफाई के साथ-साथ मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा के तमाम उपायों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पबजी को लेकर इस सांसद ने क्यों साधा पीएम मोदी पर निशाना, जानें क्या है पूरा मामला

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बनाई टेस्ट वर्ल्ड इलेवन टीम, कप्तान के तौर पर एमस धोनी नहीं बल्कि ये भारतीय खिलाड़ी है उनकी पसंद

जान के साथ जहान को रफ्तार देने के लिए दिल्ली में मेट्रो ट्रेनें शुरू हो रही हैं। 7 सितंबर से शुरू हो रही मेट्रो को लोगों की सुरक्षा के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। इस बार मेट्रो का सफर नए अनुभवों से भरा होगा। सभी कोच में सैनिटाइजेशन के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

45 बड़े स्टेशनों पर ऑटो थर्मल स्क्रीनिंग
सभी स्‍टेशंस पर CISF कर्मचारी आपको छुए बिना सुरक्षा जांच करेंगे। 45 बड़े स्‍टेशंस पर 'ऑटो थर्मल स्‍क्रीनिंग कम हैंड सैनिटाइजेशन मशीन' लगाई गई हैं।

ऑटो सैनिटाइजर डिस्पेंसर्स
मेट्रो स्‍टेशंस पर 'ऑटो सैनिटाइजर डिस्‍पेंसर्स' लगे होंगे। यानी जब इनसे गुजरेंगे तो वायरस का खात्म हो जाएगा।

पैरों से आएगी लिफ्ट
सभी मेट्रो स्‍टेशंस पर लिफ्ट के पास एक 'पैडल स्विच' लगा होगा। यानी लिफ्ट बुलाने के लिए आपको बस पैर से इस स्विच को दबाना है। कोरोना संक्रमण के चलते बटन पैनल बंद रखे गए हैं। लिफ्ट में एक बार में तीन यात्रियों को ही जाने की इजाजत होगी।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- मेट्रो में कम से कम सामान लेकर चलें धातु की चीजें न रखें
- हैंड सैनिटाइजर की मात्रा 30ml से ज्‍यादा नहीं रख सकेंगे
- सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा
- सिर्फ स्मार्ट कार्ड होल्डर ही सफर कर सकेंगे, टोकन्‍स फिलहाल नहीं चलेंगे
- एयरपोर्ट लाइन पर QR कोड के जरिए मिलेगी एंट्री
- मेट्रो स्टेशनों में पर सभी तरह के रिचार्ज कैशलेस मोड में होंगे
- स्‍टेशनों पर ट्रेन के रुकने का समय कम से कम 10 सेकंड बढ़ा दिया गया है
- मेट्रो के अंदर एक सीट छोड़कर बैठना होगा।
- खड़े रहने की स्थिति में भी बाकी यात्रियों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनानी होगी।

सफर से पहले ये भी जान लें
- स्टेशंस पर क्या करें और क्या ना करें की लिस्ट जारी की गई है
- मेट्रो पर बार-बार नियमों से जुड़ी जानकारी अनाउंस की जाएंगी
- आपके बैग या सामान को भी सैनिटाइज किया जाएगा
- सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी
- लोगों के संपर्क में यानी टच में आने वाली हर चीज को 4 घंटे में सैनिटाइज किया जाएगा

आपको बता दें कि अगर यात्री सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन नहीं करते हैं तो उन स्टेशनों पर मेट्रो नहीं रोकी जाएगी। इसके लिए भी बकायदा मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए हर मेट्रो स्टेशन पर फर्श से लेकर हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग मार्क बनाए गए हैं, इनका पालन नहीं होने पर उक्त स्टेशन पर ट्रेन नहीं रोकी जाएगी।