हर वर्ष करीब दो लाख डेंगू मरीज
विषाणु विज्ञानी शाहीद जमील का कहना है कि, 2016-19 के डाटा के आधार पर हर साल लगभग एक से दो लाख डेंगू के मामले मिलते हैं। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम ( NVBDCP ) के मुताबिक 2019 में 1 लाख 36 हजार 422 डेंगू के मामले साने आए थे। जबकि 132 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।