सरकार के निर्देशों का पालन
दुकान के मालिक ने कहा कि इन मास्क का कपड़ा सामग्री सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं। मास्क में लगे हीरे और सोने को निकाला भी जा सकता है। एक ग्राहक ने कहा, 'मैं आभूषण खरीदने के लिए दुकान पर आई थी क्योंकि परिवार में शादी है। मैंने अपनी ड्रेस के मैचिंग का मास्क खरीदा है।