6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unlock2.0: Corona के बढ़ते मामलों के बीच देशभर में अलग-अलग Lockdown, जानें अपने इलाके का हाल

देशभर में लगातार बढ़ रहा है Coronavirus का खतरा Corona के बढ़ते मामलों के चलते देश के हर राज्य में लग रहा अलग-अलग Lockdown कहीं संपूर्ण लॉकडाउन तो कहीं सप्ताह में एक या दो दिन किया जा रहा लागू

3 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Jul 22, 2020

Coronavirus in India

देशभर में लागू अलग-अलग लॉकडाउन, जानें अपने इलाके का हाल

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं 28 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। यही वजह है कि अनलॉक-2 ( Unlock 2.0 ) की प्रक्रिया में केंद्र सरकार ( Central Govt ) ने राज्य सरकारों को अपने-अपने राज्य के हालातों के मुताबिक लॉकडाउन ( Lockdown ) जैसे जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना से बिगड़ते हालातों के बीच देश के हर राज्य में अलग-अलग लॉकडाउन लगाया भी जा रहा है। दरअसल मौजूदा समय में भी देश की लगभग आधी जनसंख्या किसी ना किसी तरह के लॉकडाउन में ही रह रही है। फिर चाहे वो संपूर्ण लॉकडाउन हो या फिर आधा या साप्ताहिक।

सावधान! अगर आप भी इस्तेमाल कर रहे हैं एन-95 मास्क तो जान लें कि इससे नहीं रुकता कोरोना वायरस, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

पिछले कुछ दिनों में राज्यों ने अपने यहां अलग अलग लॉकडाउन लगाया है। बिहार, सिक्किम, नागालैंड जैसे राज्यों ने बिगड़ते हालातों के बीच जहां संपूर्ण लॉकडाउन लगा रखा है तो वहीं कुछ अन्य राज्यों में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल ने सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। इसी तरह पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में भी साप्ताहिक दो दिनों का लॉकडाउन है।

असम के कमरूप मेट्रोपोलिटन जिला, जिसमें गुवाहाटी भी शामिल है, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जैसे 326 ऐसे जिले जहां किसी ना किसी तरह का लॉकडाउन लगा है। आइए जानते हैं कि किस राज्य में लॉकडाउन की क्या स्थिति है...

भारत में लॉकडाउन
देशभर में 57.2 फीसदी हिस्सों में आंशिक लॉकडाउन लागू है।
734 जिलों में से 326 जिले संपूर्ण लॉकडाउन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं
692.8 मिलियन लोग इस वक्त लॉकडाउन में रह रहे हैं

महाराष्ट्र
प्रदेश का 28 फीसदी हिस्सा इस वक्त लॉकडाउन के तहत बंद
31.5 फीसदी लोग लॉकडाउन में रह रहे हैं
प्रदेश के 36 जिलों में 9 जिलों में संपूर्ण लॉकाडउन

पंजाब
आंशिक लॉकडाउन, हफ्ते में दो दिन पूरा बंद
सभी 22 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन
2.77 करोड़ आबादी लॉकडाउन के तहत प्रभावित
गैर-जरूरी सेवाओं पर पूर्ण रोक

मध्यप्रदेश
52 जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब सात करोड़ जनसंख्या लॉकडाउन के तहत प्रभावित
हफ्ते में दो दिन पूरी तरह से बंद रहेगा राज्य

उत्तर प्रदेश
75 जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब 20 करोड़ आबादी लॉकडाउन के तहत प्रभावित
शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन

पश्चिम बंगाल
23 जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब नौ करोड़ जनसंख्या लॉकडाउन के तहत प्रभावित
23, 25 और 29 जुलाई को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा

जम्मू-कश्मीर
करीब 50 फीसदी आंशिक लॉकडाउन
20 में से आठ जिलों में पूर्ण लॉकडाउन
60 लाख जनसंख्या लॉकडाउन के तहत प्रभावित

बिहार
38 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन
31 जुलाई तक सरकार ने लॉकडाउन का एलान किया
करीब दस करोड़ आबादी लॉकडाउन के तहत प्रभावित

उत्तराखंड
13 में से चार जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन
60 लाख आबादी लॉकडाउन के तहत प्रभावित
साप्ताहिक दो दिन बंद रहेगा बाजार

मानसून ने बदली अपनी चाल, देश के कई राज्यों में बारिश ने किया बुरा हाल

सिक्किम
चारों जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन
छह लाख जनसंख्या लॉकडाउन के तहत प्रभावित

अरुणाचल प्रदेश
25 में से एक जिले में संपूर्ण लॉकडाउन
करीब 14 लाख लोग लॉकडाउन के तहत प्रभावित

असम
33 में से दो जिलों में लॉकडाउन
23 लाख लोग लॉकडाउन के तहत प्रभावित

नागालैंड
सभी 11 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन
20 लाख लोग लॉकडाउन के तहत प्रभावित

आंध्र प्रदेश
13 में से पांच जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब दो करोड़ जनसंख्या लॉकडाउन के तहत प्रभावित

तमिलनाडु
37 जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब सात करोड़ जनसंख्या लॉकडाउन के तहत प्रभावित
31 जुलाई तक राज्य में रहेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र
36 में से नौ जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब तीन करोड़ आबादी लॉकडाउन के तहत प्रभावित

छत्तीसगढ़
28 में से पांच जिले आंशिक लॉकडाउन में
करीब 70 लाख आबादी प्रभावित

कर्नाटक
30 में से पांच जिलों में आंशिक लॉकडाउन
एक करोड़ आबादी प्रभावित

ओडिशा
30 में से 23 जिलों में आंशिक लॉकडाउन
करीब 3.6 करोड़ जनसंख्या प्रभावित

गोवा
दो में से एक जिले में आंशिक लॉकडाउन
एक लाख के करीब जनसंख्या प्रभावित

केरल
14 में से एक जिले में आंशिक लॉकडाउन
33 लाख के करीब जनसंख्या प्रभावित


देशभर में राष्ट्रीय लॉकडाउन को 1 जून से 68 दिनों के बाद हटा दिया गया था। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को कोविद 19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन या किसी अन्य प्रतिबंध को लागू करने की अनुमति दी है।

लॉकडाउन के उठाने के बाद से, देश में कोविद मामलों की संख्या 1 जून को 604,993 से लगभग 20 जुलाई को 1,153,428 हो गई है।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग