15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता के दुर्गा पंडाल में नवाज अता को लेकर विवाद, भाजपा ने TMC की साजिश बताई

बताया जा रहा है कि मुस्लिम नेता TMC का विधायक है और वह दुर्गा पंडाल का संरक्षक हैं। वह अचानक पंडाल में अजान देने लगा। इसको लेकर वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया।

less than 1 minute read
Google source verification
कोलकाता के दुर्गा पंडाल में नवाज अता को लेकर विवाद, पुलिस जांच में जुटी

कोलकाता के दुर्गा पंडाल में नवाज अता को लेकर विवाद, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली। कोलकाता के दुर्गा पंडाल में नवाज अता करने का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम नेता ने दुर्गा पंडाल में नवाज अता की। इसको लेकर विवाद गहरा गया। टीएमसी नेता पर नमाज अता करने का आरोप लगा है।। जिसपर हंगामा शुरू हो गया। हालांकि थोड़ी देर बाद हंगामा शांत किया गया है। वहीं भाजपा ने इसके पीछे टीएमसी की साजिश करार दिया है। भाजपा नेता का कहना कि टीएमसी जान बुझकर हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।

नवाज अता को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि मुस्लिम नेता TMC का विधायक है और वह दुर्गा पंडाल का संरक्षक हैं। आज वह अचानक पंडाल में अजान देने लगा। इसको लेकर वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। जिसपर वो अड़ गए और वहां से नहीं हटने की बात कह डाली। इस पर दुर्गा पंडाल के प्रबंधक ने उन्हें समझाइश दी लेकिन वह उसपर भी मानने को तैयार नहीं हुए। फिर दोनों पक्षों में जोरदार बहस शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार फारूक अब्दुल्ला से मिले नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता

पहले नवाज अता की दी थी चेतावनी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा पंडाल में मुस्लिम नेता ने पहले ही कह दिया था कि वो आज पंडाल में अजान पढ़ेंगे । इस पर लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानें और वहां पर बैठकर नमाज अता शुरू कर दी। इसपर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग