26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक बलात्कार, जिस दोस्त से मांगी मदद उसी ने भेज दिए 11 हैवान

झारखंड के लोहरदगा जिले में दो नाबालिग लड़कियों ने 11 दरिंदों ने की हैवानियत की सारे हदें पार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 20 Aug 2018, 10:16 AM IST

crime

झारखंड में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक बलात्कार, जिस दोस्त से मांगी मदद उसी भेज दिए 11 हैवान

रांची। झारखंड के लोहरदगा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला बड़ा मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। इन दो नाबलिगों के दो या चार लोगों ने नहीं बल्कि 11 लोगों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी हैं। हालांकि पुलिस ने इन सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी के मुताबिक इन आरोपियों की उम्र 18 से 28 वर्ष बताई जा रही है।

पूरा देश आजादी के जश्न की खुमारी उतार रहा था कि 16 अगस्त को इन दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। इन नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार उस वक्त किया गया जब वह अपने पड़ोसी के साथ हिरहीहारा टोली जा रही थीं। पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिग मोटरसाइकिल पर अपने पड़ोसी के साथ जा रही थीं, तभी हिरही रेलवे पुल के पास उसमें कुछ खराबी आ गई।

हरियाणा: इफको चौक से दो अफ्रीकन तस्कर गिरफ्तार, पांच करोड़ का ड्रग्स भी बरामद

एक पीड़िता ने फोन करके मदद के लिए अपने दोस्त को बुलाया, लेकिन उसने अपनी जगह अपने 11 हैवान दोस्तों को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इसके बाद लड़कियों को आरोपी सुनसान जगह पर ले गए और उनके पड़ोसी को मारपीट करके भगा दिया। उसके बाद सभी ने बारी-बारी से नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार किया।

...ताकि न मांग सके मदद
दरिंदगी की हदें पार करने वाले इन हैवानों ने पीड़िताओं के मोबाइल फोन भी छीन लिया ताकि वे किसी से मदद न मांग सकें और ना ही तुरंत उनकी शिकायत कर सकें। लड़कियों के बयान के आधार पर सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक के नेतृत्व में एक टीम का गठन करके मामले की जांच हुई। इस घटना की जांच का जिम्मा उप-मंडल पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा और महली के पास है। टीम को एक आरोपी के घर से पीड़िताओं के मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं।