मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह सेना की 42 आरआर, सीआरपीएफ की 180वीं वाहिनी और राज्य पुलिस विशेष अभियान दल के जवानों के संयुक्त कार्यदल ने त्राल के डार गनईगुंड इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। जवानों ने जैसे ही तलाशी लेते हुए गांव के भीतरी हिस्से में प्रवेश किया, एक मकान में छिपे आतंकियों ने फायर कर दिया।