27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान के शपथ ग्रहण के बाद भी घुसपैठ का सिलसिला जारी, उड़ी में ढेर हुआ एक और आतंकी

सेना के बयान में कहा गया कि पाकिस्तान को नियंत्रण रेखा के पास स्थित लॉन्च पैड से घुसपैठ को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 19 Aug 2018, 7:13 PM IST

Kashmir

इमरान के शपथ ग्रहण के बाद भी घुसपैठ का सिलसिला जारी, उड़ी में ढेर हुआ एक और आतंकी

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को भारतीय सेना ने घुसपैठियों के एक सशस्त्र समूह के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया। घुसपैठ की यह कोशिश पाकिस्तान में इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता संभालने के बाद और पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) सहित सीमा पार से हो रही किसी भी तरह के घुसपैठ को रोकने का संकल्प लिए जाने के बाद हुई है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, 'आतंकी उड़ी सेक्टर के कस्तूरी नार इलाके में मारा गया।'

शनिवार को ढेर हुए थे तीन आतंकी

आतंकी के मारे जाने के बाद घंटों तक सुरक्षा अभियान जारी रहा। यह मुठभेड़ शनिवार को नियंत्रण रेखा पर तीन आतंकियों के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में मारे जाने के बाद हुई। महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों देशों द्वारा स्वाधीनता दिवस मनाए जाने के बाद गुरुवार को भारत और पाकिस्तान की सेना के वरिष्ठ कमांडरों ने बात की थी। पाकिस्तान के मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा के आदेश पर महानिदेशक सैन्य संचालन (डीजीएमओ) स्तर की वार्ता आयोजित की गई। भारतीय सेना द्वारा 16 अगस्त को एक बयान में कहा गया कि पाकिस्तानी कमांडर ने वादा किया था कि उनकी सेना 'नियंत्रण रेखा के पास शत्रु तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेगी और भारतीय पक्ष द्वारा साझा की गई जानकारी का जवाब देगी, जिससे आतंकवाद रोधी अभियान के संचालन में सुविधा होगी।'

'कुछ नहीं बदला'

यह आश्वासन भारतीय डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान द्वारा स्पष्ट रूप से कहने के बाद आया कि आतंकियों द्वारा घुसपैठ का प्रयास चिंता का एक प्रमुख कारण है और पाकिस्तान (समकक्ष) को सूचित किया कि पीर पंजाल पर्वत शृंखला के उत्तर में घुसपैठ की गतिविधियों में वृद्धि हुई है। सेना के बयान में कहा गया कि पाकिस्तान को नियंत्रण रेखा के पास स्थित लॉन्च पैड से घुसपैठ को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। रविवार को सेना के एक सूत्र ने बताया कि कुछ भी नहीं बदला है। भारतीय पक्ष हालांकि पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर शांति के लिए प्रयास करना जारी रखेगा।