मेल टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल साइबर वॉरियर्स ग्रुप के 15 एथिकल हैकर्स की टीम ने 28 दिसंबर के बाद से अब तक 70 फेसबुक प्रोफाइल्स को हैक किया है, जो लड़कियों के फोटो पोर्न साइट को भेज रहे थे। एथिकल हैकर्स के इस ग्रुप ने कई सारे ऐसे पेजेस को भी हैक किया है जहां से सेक्स चैट के जरिए लड़कियों को फंसाया जा रहा है। ये हैकर्स ग्रुप तब सक्रिय हुआ जब केरल पुलिस ने पिछले महीने एक मॉडल औऱ और उसके पति को ऑनलाइन सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में अरेस्ट किया था।