उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता, सभी विधायक और सभी लोग आंदोलनकारी किसानों की सेवा में लगे हुए हैं। मैंने सभी को बोला है कि वे किसानों के लिए भोजन, दवाइयां, पानी और टॉयलेट आदि की जरूरतें पूरी करें। इससे पहले, दिल्ली सरकार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आदेश दे चुकी है। दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि डिविजनल कमिशनर को निर्देश दिए गए हैं कि बुराड़ी के संत निरंकरी ग्राउंड में रहने की, पानी, मोबाइल टॉयलेट एवं साफ-सफाई की व्यवस्था के इंतजाम किए जाएं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी कोशिश रहेगी कि दिल्ली में पहुंचे सभी किसानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।