31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रुपए की गिरावट पर जेटली की गजब दलील- घबराने की बात नहीं, दुनियाभर में मजबूत हुआ डॉलर

अरुण जेटली ने कहा कि भारतीय मुद्रा रुपए में अमरीकी डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था की बुनियादी ताकत से गिरावट को रोकने में मदद मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 5 Sep 2018, 10:46 PM IST

 Finance Minister Arun Jaitley on falling of rupee against dollar

रुपए की गिरावट पर जेटली की गजब दलील- घबराने की बात नहीं, दुनियाभर में मजबूत हुआ डॉलर

नई दिल्ली: भारतीय रुपए के अमरीकी डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट पर केंद्रीय वित्त मंत्री का बयान आया है। अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि डॉलर दुनिया के हर देशों की मुद्रा के मुकाबले मजबूत हुआ है, न कि हमारा रूपया कमजोर हुआ है। ऐसे में भारतीय मुद्रा रुपए में अमरीकी डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था की बुनियादी ताकत से गिरावट को रोकने में मदद मिलेगी।

रूपए का गिरना चिंताजनक नहीं: जेटली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रुपए की हालिया गिरावट बाहरी कारकों की वजह से है। मसलन, कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव, व्यापार जंग का तनाव और देश से फंड का अमेरिका जाना। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था में इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है।

रिकॉर्ड स्तर पर गिरता जा रहा रूपया

पांच सितंबर को भारतीय रुपया कारोबार में डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड नए स्तर तक लुढ़क गया। दोहपर 11.40 बजे रुपया 71.76 के स्तर पर रहा। इस दौरान रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 71.79 तक भी लुढ़क गया था। इससे पहले रुपया बुधवार को ही 10.40 बजे 71.75 के स्तर पर रहा था। कोटक सिक्योरिटीज के करेंसी एंड इंटरेस्ट रेट्स के डिप्टी उपाध्यक्ष अनिंदय बनर्जी के मुताबिक, देश के शेयर और बॉन्ड बाजार में गिरावट से रुपया लुढ़का है।

जनधन योजना में भी हुआ बदलाव
जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना में हुए बदलावों की जानकारी दी। जेटली ने कहा कि जनधन योजना का उद्देश्य पहले एक परिवार एक खाता था लेकिन अब हर परिवार के सभी वयस्कों का जनधन खाता खोला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान जनधन खातों पर ओडी की सीमा पांच हजार रुपए ही रहेगी लेकिन नये खातों के लिए यह सीमा 10 हजार रुपए करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही इसके तहत मिले रुपे कार्ड से जुड़ी दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिलने वाली राशि की सीमा एक लाख रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया है, जो 28 अगस्त 2018 के बाद खुलने वालों खाताधारकों के लिए होगा।

राफेल पर भी विपक्ष को दिया जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने राफेल डील पर विपक्ष के हमलावर रूख पर भी जवाबी हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल पर कहा कि कांग्रेस के आरोपों में दम नहीं है। मंत्रिपरिषद की बैठक में राफेल डील पर प्रजेंटेशन दिया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि इसमें कोई दम नहीं है। कांग्रेस इस मुद्दे पर झूठा प्रचार कर भ्रम फैला रही है। लोगों को सच बताना जरूरी है। प्रजेंटेशन में यूपीए की डील को बेसिक मॉडल बताया गया है। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि 2007 के मुकाबले 20 फीसदी एयरक्राफ्ट सस्ता है।