इसी प्रकार जर्नल ऑफ करंट माइक्रोबायोलॉजी एंड एप्लाइड साइंस ने तमिलनाडु के तिरुनवेली मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2016 में किए अपने एक शोध में पाया था कि उन्होंने जिन 120 करेंसी नोट पर शोध किया, उनमें से 86.4 फीसदी नोट कई प्रकार की बीमारियां फैलाने वाले थे। ये नोट डॉक्टर्स, बैंक, स्थानीय बाजार, कसाई, विद्यार्थी और गृहणियों से लिए गए थे। डॉक्टरों से लिए गए नोटों में मूत्र संबंधी, सांस लेने में परेशानी, सेप्टिसीमिया, स्किन इन्फेक्शन, मेनिनजाइटिस आदि बीमारी फैलाने के कीटाणु भी थे। शोध रिपोर्टों के मुताबिक, पेपर करेंसी हजारों प्रकार के कीटाणुओं के संपर्क में आती है चाहे वो किसी की ऊंगली हो, वेटर के कपडे हों, वेंडिंग मशीन हो या गद्दों के नीचे रखे गए नोट हो। करेंसी हजारों लोगों के हाथों से होकर गुजरती है जिनमें गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग भी शामिल हैं।