रायपुर. केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत' योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लान्च करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा इसका प्रचार अभियान चलाने के लिए 27 सितम्बर को छत्तीसगढ़ जाएंगे। दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की रमन सरकार चुनाव प्रचार अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। लिहाजा, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मदद मांगी है। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में उनके दौरे की योजना बनी।