नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट के अलावा आज कल इंटरनेट का इस्तेमाल सर्चिंग के लिए काफी हो रहा है। ऐसे में दिमाग में कोई भी सवाल उठते ही गूगल पर उसका जवाब तलाश लिया जाता है। गूगल पर लोगों की विश्वसनियता का आलम भी यह है कि कोई भी जवाब आते ही हम उस पर विश्वास कर बैठते हैं। हालांकि अधिकांश मामलों में गूगल का जवाब ठीक ही पाया जाता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसको देखकर लोग न केवल चौंक गए, बल्कि एक अजीब सी उलझन में भी पड़ गए।