दरअसल, घटना फरीदाबाद के थाना सराय ख्वाजा इलाके की है। घटना को अंजाम देने वाला युवक बच्ची के ही चाचा का परिचित बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने 21 अप्रैल की रात को पहले तो बच्ची के चाचा के साथ शराब पी और फिर उसका मोबाइल व रुपए चुराकर भाग गया। इसके बाद वह वापस लौटा और सो रही बच्ची को उठाकर किसी सुनसान इलाके में ले गया। इससे घबराई बच्ची ने जब चीखना चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने बच्ची की गर्दन दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव के साथ रेप कर वहां से फरार हो गया। पुलिस जांच के मुताबिक बच्ची के पिता ने बताया कि कई साल पहले उसकी पत्नी उसको छोड़कर अपने मायके रहने चली गई थी। इसके बाद से वह अपनी 5 साल की बच्ची के साथ बदरपुर बॉर्डर के पास एक कॉलोनी में रह रहा था। वहीं, उसका छोटा भाई और पिता सराय ख्वाजा इलाके में रेहड़ी लगाकर कर गुजर बसर करते हैं। बताया गया बच्ची को वह अपनी बेटी को पिता की रेहड़ी पर छोड़कर अपने काम पर निकल जाता है। जबकि वहां से आते हुए उसको अपने साथ ले आता है।