नई दिल्ली। अमूमन पीएम मोदी किसी को जवाब देने में समय नहीं लगाते हैं। लेकिन फिटनेस चैलेंज स्वीकार करने के 12 दिन बाद भी उन्होंने अपने वादे के अनुरूप भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के चैलेंज का जवाब नहीं दिया है। जबकि पीएम मोदी को तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा से लौटे भी कई दिन हो गए। इसके बावजूद उन्होंने अभी तक इसका जवाब क्यों नहीं दिया, इस बात का सही जवाब आपको वही दे सकते हैं। दूसरी तरफ विराट को 12 दिनों बाद भी उनके जवाब का इंतजार है। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली उनके वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।