28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाइजीरिया में पांच भारतीय नाविकों का अपहरण, सुषमा स्वराज ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा

नाइजीरिया के समुद्री लुटेरों ने पांच भारतीय नाविकों का अपहरण किया है दो हफ्ते से गायब इन लुटेरों की मदद के लिए सुषमा स्वराज ने भरोसा जताया है उन्होंने भारतीय उच्चायुक्त अभय ठाकुर से इसपर कार्रवाई करने को कहा है
less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Singh

May 07, 2019

sushma swaraj

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में पांच भारतीय नाविकों का समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है। इनकी मदद के लिए विदेश मंत्रीसुषमा स्वराज आगे आईं हैं। विदेश मंत्री ने मंगलवार को नाइजीरिया स्थित भारतीय उच्चायुक्त से इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर देने को कहा है। इसके साथ ही भारतीय उच्चायुक्त अभय ठाकुर से इस घटना के संबंध में एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। बता दें कि समुद्री लुटेरों ने दो हफ्ते पहले भारतीय नाविकों को अगवा किया था।

विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दिलाया कार्रवाई का भरोसा

विदेश मंत्री स्वराज ने एक ट्वीट में कहा, 'मैंने नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों द्वारा पांच भारतीय नाविकों को लूटने की खबर देखी है। मैं उनकी रिहाई के लिए भारतीय उच्चायुक्त से इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ नाइजीरिया सरकार से संपर्क करने के लिए कह रही हूं। कृपया इसे संज्ञान में लें और मुझे रिपोर्ट भेजें।'

यह भी पढ़ें- दिल्ली: एक लाख का इनामी गैंगस्टर परमजीत दलाल गिरफ्तार, दर्जनों मामलों का है आरोपी

दो हफ्ते से गायब हुए नाविक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो हफ्ते से गायब हुए नाविकों का कई दिनों से अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। बता दें कि इससे पहले एक अगवा नाविक सुदीप कुमार चौधरी की पत्नी भाग्यश्री दास ने ट्विटर पर सुषमा से मदद की अपील की थी।