
मुंबई के घाटकोपर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, हादसे में 5 की मौत, DGCA को जांच के आदेश
मुंबई। मुंबई के घाटकोपर में गुरुवार दोपहर एक चार्टर्ड विमान क्रैश होने से इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो पायलट, दो इंजीनियर समेत एक राहगीर की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान घाटकोपर के जागृत इलाके में तेजी से गिरते देखा गया। प्लेन के एक निर्माणाधीन इमारत से जा टकराया, जिसके बाद उसमे आग लग गई। घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। विमान VT-UPZ, किंग एयर C90 दोपहर 1.13 बजे क्रैश हुआ। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान कई हिस्सों में टूट गया। काफी देर बाद विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया।
उड्डयन मंत्री ने दुख जताया
केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे पर 'गहरा दुख' व्यक्त किया है। सुरेश प्रभु ने मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों को फौरन दुर्घटनास्थल पर पहुंचने व सभी संभव मदद प्रदान करने निर्देश दिया है। साथ ही नागरिक उड्डयन महानिदेशक को दुर्घटना की जांच करने का आदेश दिया गया है । हालांकि अभी तक हादसे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
फडणवीस ने घटनास्थ का किया दौरा
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटनास्थल का दौरा किया । फडणवीस ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया और इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
यूपी सरकार ने प्लेन से पल्ला झाड़ा
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के चार्टर्ड विमान होने की खबर को सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। सरकार ने कहा कि 2014 में इस विमान को एक निजी कंपनी के हाथों बेच दिया गया था। जिसके बाद इस विमान पर उत्तर प्रदेश सरकार की कोई जवाबदेही नहीं बनती है। विमानन विशेषज्ञ और एक्जक्यूटिव एयरवेज के प्रबंध निदेशक प्रदीप थम्पी ने कहा कि विमान 30 साल पुराना किंग एयर सी-90 था। इस विमान को कुछ साल पहले मुंबई की निजी कंपनी यूवाई एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से खरीदा गया था। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि मुंबई स्थित यूवाई एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने कुछ साल पहले विमान को खरीदा था।
Updated on:
29 Jun 2018 08:45 am
Published on:
28 Jun 2018 08:21 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
