6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांदीपोरा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में कैब गिरने से 5 लोगों की मौत

रविवार का दिन हादसों भरा रहा। उत्तराखंड के अलावा जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

2 min read
Google source verification
bandipora accident

बांदीपोरा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में कैब गिरने से 5 लोगों की मौत

श्रीनगर: रविवार का दिन हादसों भरा रहा। उत्तराखंड के अलावा जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू वाहन खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैब ड्राइवर की लापरवाही से ये हादसा हुआ है। कैब ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण हट गया था। हादसे में तीन अन्य घायल हुए हैं। वाहन सीमावर्ती शहर गुरेज की ओर जा रही थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार जारी है। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

सड़क हादसे में तीन अमरनाथ श्रद्धालु घायल

इससे पहले गांदरबल जिले में शनिवार को सड़क दुर्घटना में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीन श्रद्धालु घायल हो गए। तीनों घायल यात्री राजेश कुमार, मनेश कुमार और करण अग्रवाल पंजाब के भटिंडा के रहने वाले हैं। जिले के सुंबाल इलाके में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उत्तराखंड के पौड़ी में बस हादसे में 45 की मौत

वहीं उत्तराखंड के पौड़ी यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में 45 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस बमणीकोण से धूमाकोट आ रही थी। तभी बस का संतुलन बिगड़ और वह 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिली ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया । दरअसल, रविवार की सुबह 8:45 बजे कोटद्वार में नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर एक प्राइवेट बस संतुलन खोकर खाई में गिरी। बताया जा रहा है कि बस क्षमता से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रही थी। तभी ग्वीन पुल के पास बस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर खाई जा गिरी। जानकारी मिली है कि यह 28 सीटों वाली इस बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग