
केरल से लेकर असम, त्रिपुरा में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, जन-जीवन अस्थ-व्यस्त
नई दिल्ली। केरल में मई माह के अंतिम दिनों में दस्तक दे चुके मानसून ने अब विकराल रूप ले लिया है। पिछले दो-तीन दिन से बारिश का प्रकोप लगातार जारी है। राज्यभर में बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। कोझिकोड और कुन्नूर जिले में भारी बारिश के कारण 9 वर्षीय एक बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, पूर्वेत्तर में भी बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश से त्रिपुरा, मणिपुर और असम के कई इलाके डूब गए हैं।
त्रिपुरा का क्या है हाल
बता दें कि दक्षिणी पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर के ज्यादातर हिस्से तक पहुंच गया है। भारी बारिश की वजह से त्रिपुरा में चार लोगों की मौत की ख़बर है। वहीं, कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों के घर और खेत पानी में डूब गए हैं। बाढ़ की वजह से अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, कई जगहों पर भूस्खलन की भी ख़बर है। भूस्खलन के कारण त्रिपुरा और मिजोरम में यातायात ठप पड़ गया है। इस बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने बाढ़ प्रभावित उत्तरी हिस्से का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बाढ़ के हालात से निपटने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मदद मांगी है।
असम और मणिपुर में भी बाढ़ जैसे हालात
ऐसा ही कुछ हाल मणिपुर का भी है। यहां भी लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे राज्य के हालाक नाजुक बने हुए हैं। लोगों को बाढ़ का डर सता रहा है। वहीं असम में भी भीषण बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य के कई इलाके पानी से भरे हुए हैं। बाढ़ की वजह से आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। असम में ब्रह्मपुत्र नदी के स्तर से ऊपर बहने के कारण बाढ़ ने हजारों लोगों को प्रभावित किया है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो तटीय कर्नाटक, केरल असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने की संभावना है।
Published on:
14 Jun 2018 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
