10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेता अंबरीश का लंबी बीमारी के बाद निधन, 66 वर्ष में ली अंतिम सांस

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेता अंबरीश का लंबी बीमारी के बाद निधन, 66 वर्ष में ली अंतिम सांस

less than 1 minute read
Google source verification
union minister ambreesh

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेता अंबरीश का लंबी बीमारी के बाद निधन, 66 वर्ष में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर शोक की लहर है क्योंकि देश न सिर्फ अपना पूर्व केंद्रीय मंत्री बल्कि एक बेहतरीन अदाकार भी खो दिया है। जी हां कन्नड अभिनेता अंबरीश का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बेंगलूरु के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। दिवंगत अंबरीश के परिवार में उनकी पत्नी सुमलता और बेटा अभिषेक गौड़ा है।


दरअसल अंबरीश पिछले काफी दिनों से गुर्दे में दिक्कत की वजह से बीमार थे। शनिवार को जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। अंबरीश का निधन शनिवार शाम को 5 बजे विक्रम अस्पताल में हुआ। रात तकरीबन 10.50 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।


आपको बता दें कि निधन के चार घंटे पहले उन्होंने एक बस हादसे में लोगों के निधन पर शोक जताया था। अंबरीश के निधन के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी उन्हें राजकीय सम्मान देने का ऐलान किया है। अंबरीश के पार्थिव शव को डॉक्टर राजकुमार स्मारक कांतिरवा स्टूडियो बेंगलूरु में रखा जाएगा, जहां उन्हें पूरा राजकीय सम्मान दिया जाएगा, साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश की मौत पर दुख जताया है। ट्वीटर के जरिये उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


एमएच अंबरीश के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपील की है कि वह शांति बनाएं रखें और किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल ना हों जिसकी वजह से लोगों को परेशानी पहुंचे। विद्रोही अभिनेता के नाम से मशहूर अंबरीश ने करीब 200 फिल्मों में काम किया था। उन्हें एंग्री मैन भी कहा जाता था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग