
Full dress rehearsal with mask and social distancing at Red Fort for 74th Independence Day.
नई दिल्ली। 74वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में ऐतिहासिक लाल किले सहित देश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को इस आयोजन का फुल ड्रेस रिहर्सल देखा गया। हालांकि इस साल के अधिकांश कार्यक्रमों और अवसरों के लिए कोरोना वायरस महामारी एक अभिशाप साबित हुई है, लेकिन 15 अगस्त को होने वाले आयोजन के लिए पूरे देश में फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कर्मियों में भरपूर और जोश और उत्साह देखने को मिला।
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास हुआ। लाल किले पर बैंड की धुन के साथ मार्च करते हुए कर्मियों को मास्क लगाए होने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए देखा गया।
पिछले महीने जारी स्वतंत्रता दिवस की एडवायजरी सलाह में सरकार ने "इस अवसर को मनाने के लिए सर्वोत्तम संभव तरीके से" टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए जोर डाला था और लोगों से बड़ी संख्या में सभाओं और समारोह से बचने का निर्देश भी दिया था।
इस संबंध में जारी बयान में कहा गया था, "स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक महत्व के स्थानों पर पुलिस/सैन्य बैंड का प्रदर्शन रिकॉर्ड किया जा सकता है; और इस रिकॉर्ड किए गए वीडियो को बड़ी स्क्रीन/डिजिटल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक समारोह के दौरान और सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया जा सकता है।"
राष्ट्रीय राजधानी में इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर कार्यक्रम होगा जिसमें सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर की प्रस्तुति शामिल होगी।
इस मौके पर प्रतिवर्ष की तरह राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ 21 तोपों की सलामी और राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के भाषण के बाद राष्ट्रगान होगा और तिरंगे गुब्बारे छोड़कर समारोह का समापन होगा।
Updated on:
14 Aug 2020 12:10 am
Published on:
13 Aug 2020 11:54 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
