scriptपुलवामा मुठभेड़ में शहीद मेजर ढौंडियाल को अंतिम विदाई, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे | Funeral Major vibhuti Dhoundiyal martyr of Pulwama encounter | Patrika News
विविध भारत

पुलवामा मुठभेड़ में शहीद मेजर ढौंडियाल को अंतिम विदाई, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अंतिम विदाई दी जा रही है। मेजर का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंचा।

Feb 19, 2019 / 12:28 pm

Mohit sharma

Pulwama attack martyr

पुलवामा मुठभेड़ में शहीद मेजर ढौंडियाल को अंतिम विदाई, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

नई दिल्ली। मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अंतिम विदाई दी जा रही है। मेजर का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंचा। मेजर ढौंडियाल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान मेजर के अंतिम दर्शन करने को हजारों की तदाद में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और मेजर ढौंडियाल अमर रहें के नारे लगाए। वहीं, शहीद मेजर की पत्नी ने जब पति का पार्थिव शरीर देखा तो वह भावुक हो गई। पत्नी ने शहीद पति को आई लव यू बोल कर नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी शहीद मेजर ढौंडियाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

आपको बता दें कि मेजर विभूति जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। इस दौरान जवानों ने जैश के 3 आतंकियों को भी मार गिराया था, जिसमे से एक का हाथ पुलवामा आतंकी हमले में भी बताया जा रहा है। पुलवामा में पिछले पांच दिनों के भीतर 46 जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मेजर पौड़ी के रहने वाले थे और तीन बहनों के इकलौते भाई थे। मेजर विभूति की मां को दिल की बीमारी है।

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

इससे पहले देहरादून में ही मेजर चित्रेश बिष्ट का अंतिम संस्कार किया गया। मेजर बिष्ट बीते सप्ताह जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक आईईडी विस्फोट में शहीद हो गए थे। दिवंगत सेना अधिकारी के मेजर भतीजे ने हरिद्वार में श्मशान घाट पर उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले हजारों लोगों ने शहीद जवान की अंतिम यात्रा में भाग लिया जो उनके नेहरू कालोनी के घर से शुरू हुई। शव तिरंगे में लिपटा हुआ था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने शहीद मेजर बिष्ट के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Home / Miscellenous India / पुलवामा मुठभेड़ में शहीद मेजर ढौंडियाल को अंतिम विदाई, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो