कोरोना वायरस संकट के बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। गलेनमार्क फार्मास्युटिकल्स अपनी कोविड-19 दवा फैबीफ्लू के दामों में कटौती की है। जिस वक्त कंपनी ने इस दवा को बाजार में उतारा था, उस समय इसकी एक टैबलेट की कीमत 103 रुपये थी। वहीं अब कंपनी ने दाम घटाकर इसकी एक टैबलेट 80 रुपये से कम कर दी है।