11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
नॉर्थ-ईस्ट में 3 सालों के भीतर 2500 करोड़ का निवेश करेगी सरकार: AAI
Play video

नॉर्थ-ईस्ट में 3 सालों के भीतर 2500 करोड़ का निवेश करेगी सरकार: AAI

उड़ान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत केंद्र उत्तरपूर्व क्षेत्र में अगले 3 वर्षों में 2,500 करोड़ का निवेश करेगा।
Google source verification

अगरतला। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से एयरपोर्ट अथॉरिटी आॅफ इंडिया ने उड़ान योजना के तहत त्रिपुरा कैलाशहर हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण का काम शुरू कर दिया है। यह निर्णय भारत के एयरपोर्ट अथॉरिटी आॅफ इंडिया के चेयरमैन गुरु प्रसाद महापात्र के हालिया अगरतला दौरे के दौरान लिया गया। महापात्रा ने त्रिपुरा के मुख्य सचिव संजीव रंजन के साथ भी बैठक की और क्षेत्र में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे में सुधार के जरिए हवाई संपर्क में सुधार पर चर्चा की। महापात्र ने कहा, उड़ान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत केंद्र उत्तरपूर्व क्षेत्र में अगले तीन वर्षों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।