6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat के भरुच में Earthquake के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता दर्ज

गुजरात के भरुच में शनिवार को भूकंप झटके महसूस किए गए रिक्टर पैमान पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है

less than 1 minute read
Google source verification
untitled.png

नई दिल्ली। गुजरात के भरुच में शनिवार को भूकंप झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमान पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार भरुच में भूकंप के झटके लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग डर की वजह से अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलकर बाहर की ओर भागे। लोगों में डर इस कदर था कि वो भूकंप के बाद भी काफी समय तक अपने घर में अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

Earthquake: दिन में दूसरी बार कांपी धरती, जम्मू-कश्मीर के बाद अब अंडमान में भूकंप के झटके

PM मोदी बोले- Corona से हालात सुधरने पर हम इटली के सांसदों का भारत में स्वागत करेंगे

आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि , "रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप सोमवार सुबह 5.13 बजे आया।" उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र लद्दाख क्षेत्र में था और इसकी गहराई पृथ्वी के अंदर 10 किलोमीटर थी।