आपको बता दें कि पूरे देश में कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना बीते कुछ दिनों में देखने को मिली है। इन तमाम घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है। बीते दिन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 78 लोगों की मौत हो गई है। सिर्फ उत्तर प्रदेश में 41 लोगों की जान चली गई। वहीं राजस्थान में 23 और मध्य प्रदेश में 14 लोगों ने अपनी जान गवांई।