28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिजोरम-मणिपुर में टूटा बारिश का कहर, स्‍कूल बंद, 150 परिवारों को बचाया गया

मणिपुर-मिजोरम में आंधी-तूफान और बारिश के कारण भारी मात्रा में तबाही मची हुई है। बारिश के कारण पूरा राज्‍य पानी में डूब गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 13 Jun 2018, 11:41 AM IST

heavy rain battered mizoram manipur 150 families resuced safely flood red alert

मिजोरम-मणिपुर में टूटा बारिश का कहर, स्‍कूल बंद, 150 परिवारों को बचाया गया

इम्‍फाल/आइजोल : पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान और बारिश ने तबाही मचा रखी है। मणिपुर की राजधानी इम्‍फाल पूरी तरह पानी में डूब गया है और बाढ़ से हालात बन गए हैं। स्‍कूलों को गुरुवार तक के लिए बंद कर दिया गया है तो वहीं मिजोरम की हालत इससे भी बुरी है। वहां तो पूरे राज्‍य का कामकाज ही ठप पड़ा है। रविवार से हो रही बारिश की वजह से पूरा मिजोरम पानी में डूबा नजर आता है। खेतों में भी बाढ़ का पानी चढ़ आया है और यह लगातार बढ़ता जा रहा है।

मिजोरम की हालत बेहद बुरी
मिजोरम की राजधानी आइजोल को जोड़ने वाली कई सड़कें टूट गई हैं। लेंगपुई एयरपोर्ट की तरफ जाने वाली राज्‍ष्‍ट्री राजमार्ग 54 भी मिट्टी धंसने की वजह से बंद हो गई है। रास्‍ता चालू करने की कोशिश में पूरी मशीनरी लगी है। सरकारी कार्यालयों की हालत भी बुरी है। उन्‍हें काफी हानि पहुंची है। बिजली की तार के खंभे जहां-तहां गिरे पड़े हैं।

आपदा प्रबंधन सक्रिय
तूफान और बारिश के बाद पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए दोनों राज्‍यों के आपदा प्रबंधन विभाग समेत अन्य विभागों ने कमर कस ली है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में मिजोरम के लुंगलेई जिले में फंसे 150 परिवारों को अब तक सुरक्षित निकाला जा सका है।

खतरा टला नहीं
बता दें कि मौसम विभाग ने मिजोरम के लिए अलर्ट जारी किया है और कहा है कि 16 जून तक भारी बारिश होगी। इससे खासकर निचले इलाकों में हालत और बिगड़ सकती है। यह हालत 3 दिन पहले दक्षिण-पश्चिमी मानसून के उत्तर दिशा की ओर तेजी से बढ़ने के कारण देश के पश्चिमी तट पर हुई भारी बारिश के कारण पैदा हुई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समु्द्र से दूर रहने की सलाह दी है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग