पहाड़ी इलाकों में हाई अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के सक्रिय होने के साथ पहाड़ी राज्यों में आगामी दिनों में फिर मौसम बिगड़ने के आसार है और इसलिए उसने इन इलाकों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को उत्तराखंड के आठ जिलों पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 115 से 204 मिमी तक बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।