18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इतिहासकार रामचंद्र गुहा बोले, गांधी के बाद नेहरू-पटेल ने मिलकर भारत का निर्माण किया

रामचंद्र गुहा ने कहा कि पटेल और नेहरू दोनों ने आधुनिक भारत की बुनियाद खड़ी करने में मदद की।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shiwani Singh

Jan 20, 2019

guha

इतिहासकार रामचंद्र गुहा बोले, गांधी के बाद नेहरू-पटेल ने मिलकर भारत का निर्माण किया

नई दिल्ली। इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने रविवार को कहा कि 1948 में गांधी की हत्या के बाद जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल ने मिलकर भारत का निर्माण किया। गुहा ने कहा कि आज निहित स्वार्थी लोग दोनों दिग्गजों के बीच प्रतिद्वंद्विता की कहानियां पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटेल और नेहरू दोनों ने आधुनिक भारत की बुनियाद खड़ी करने में मदद की।

यह भी पढ़ें-हॉस्पिटल से छुट्टी मिलते ही अमित शाह ने किया ट्वीट, 'शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं'

अपीजे कोलकाता साहित्योत्सव के समापन के दिन लेखक-अनुवादक त्रिदिप सुहरुद के साथ एक सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि गांधी के निधन के बाद पटेल और नेहरू ने अपने मतभेदों को दरकिनार कर दिया और भारत को एकजुट बनाए रखा। उन्होंने आधुनिक भारत की बुनियाद रखी। पटेल के निधन के बाद भी नेहरू ने गांधी की विरासत को आगे बढ़ाया।

गुहा ने इस बात पर खेद जताया कि दोनों नेताओं को मरणोपरांत निहित स्वार्थी लोग एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि गांधी की अधिकांश आलोचनाएं निराधार हैं और नासमझी के कारण हैं। गुहा ने कहा कि गांधी को उनके निजी जीवन में परास्त करना असंभव है।उन्होंने कहा कि नेहरू की आलोचना अलग है।

यह भी पढ़ें-एक कांग्रेस नेता ने आलाकमान को लिखा पत्र, बोले- प्रदेश अध्यक्ष बनाओ वरना भाजपा में हो जाएंगे

इतिहासकार ने दावा किया, 'नेहरू के वंशज उनकी विरासत का गलत तरीके से दावा करते हैं। जब (कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी राजीति से संन्यास लेंगे तभी हम सही मायने में नेहरू की महानता को समझ पाएंगे। पीढ़ियों द्वारा लगातार किए गए गलत कामों को नेहरू से जोड़ दिया गया है।'