नई दिल्लीPublished: May 28, 2021 10:33:59 am
Shaitan Prajapat
28 मई के दिन नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ था। 1959 में दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की। इसके अलावा इसी दिन 1996 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया था।
नई दिल्ली। इस दुनिया में रोजाना कुछ ना कुछ अच्छा और बुरा घटित होता रहता है। कभी धरती तो कभी अंतरिक्ष में कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जो हमेशा याद रहती है। इन घटनाओं को चाहकर भी हम कभी भूल नहीं सकते। कुछ ऐसी ही घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज होती हैं। जब इन घटनाओं को याद करते हैं तो इतिहास की इतिहास की खट्टी मीठी पुरानी यादें ताजा हो जाती है। ऐसे ही आज 28 मई का दिन भी इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ सिमटा हुआ है। जानेंगे आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था। कौनसी बड़ी घटनाएं घटी थी, जो इतिहास के पन्नों दर्ज है। आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए। आइए जानते हैं 28 मई के दिन देश और दुनिया में क्या क्या घटित हुआ।