3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर पर नकारात्मक रिपोर्टिंग को लेकर कुछ टीवी चैनलों पर सरकार की नजर

कश्मीर और कश्मीरियों के खिलाफ नकरात्मक अभियान चलाने को लेकर कुछ टीवी चैनलों पर गृह मंत्रालय की नजर है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Kumar

•

Updated: 16 Jan 2018, 5:13 PM IST

JAMMMU KASHMIR, MODI GOVERNMENT, RAJNATH SINGH

file photo

नई दिल्ली: कश्मीर और कश्मीरियों के खिलाफ नकरात्मक अभियान चलाने को लेकर कुछ टीवी चैनलों पर गृह मंत्रालय की नजर है। मंत्रालय जल्द ही इन टीवी चैनलों के प्रमुखों के साथ बैठक भी कर सकता है।

महबूबा ने गृह मंत्री को दी थी जानकारी

दरअसल, पिछले दिनों गृह मंत्री राजनाथ सिंह से जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए केंद्र की ओर से नियुक्त दिनेश्वर शर्मा ने इस संबंध में बात की थी। महबूबा मुफ्ती ने गृह मंत्री को जानकारी दी थी कि राज्य की पुलिस और खुफिया एजेंसियो से जानकारी मिली है कि कुछ टीवी चैनल कश्मीर की घटनाओं को लेकर बड़ा चढ़ा कर पेश कर रहे हैं। जो घाटी के स्थानीय लोगों को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है।

दिनेश्वर शर्मा को भी मिली थी शिकायतें

वहीं दिनेश्वर शर्मा को भी घाटी में राजनीतिक दलों से लेकर कई छात्र और शिक्षक प्रतिनिधि मंडल ने इस तरह की शिकायत की थी। इन लोगों की शिकायत थी कि कुछ टीवी चैनल कश्मीर की घटनाओं पर चर्चा के दौरान नकरात्मक प्रचार करते हैं, जिससे नफरत का माहौल बनता है। साथ ही कश्मीर में भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाली ताकतों को भी इससे बल मिलता है। सूत्रों ने बताया कि दिनेश्वर ने प्रतिनिधि मंडल की इस बात को गृह मंत्री तक पहुँचा दिया और साथ ही ये भी कहा था कि इस तरह की चीजों से सरकार की कश्मीर में शांति की कोशिशों को झटका लग सकता है।

गृह मंत्रालय कर सकता है बैठक

सूत्रों के मुताबिक नकारात्‍मक अभियान की खबर मिलने के बाद गृह मंत्रालय इस मुद्दे पर अलग से बैठक कर दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि नकारात्‍मक रिपोर्टिंग के कारण जहां सरकार की छवि खराब हो रही है वहीं वार्ता करने में भी दिक्‍कतें आ रही हैं।