नई दिल्ली। गर्ल्स हॉस्टल को देखकर पहला सवाल मन में यहीं उठता है कि लड़कियां पढ़ाई के अलावा यहां क्या-क्या करती हैं। यानी गर्ल्स हॉस्टल में उनकी लाइफ कैसी होती है। बस इन्हीं चीजों को समझाने के लिए कि लड़कियों की हॉस्टल में बिंदास लाइफ कैसी होती है, एक वीडियो वायरल हो चुका है।
इस वायरल वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं इस डांस वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है। यह वीडियो दिल्ली के कैलाश गर्ल्स हॉस्टल का बताया जा रहा है। वीडियो के साथ जो विवरण है उसके मुताबिक लड़कियों ने इसे खुद शूट किया है।
इस वीडियो में लड़कियों को हॉस्टल के अंदर डांस और मस्ती करते दिखाया है। वहीं एक सीन में लड़कियां डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर की तरह लड़ाई करती भी दिख रही हैं। वहीं लड़कियों के मेकअप करने का तरीका और पिलो फाइट को भी दिखाया गया है।
वीडियो का नाम रखा गया है, क्योंकि सीनियर भी कभी फच्चे थे। दरअसल दिल्ली के कॉलेज में फ्रेशर्स को फच्चा ही कहा जाता है। पढ़ाई के अलावा लड़कियां हॉस्टल में किस तरह एन्जॉय करती हैं इसे फोटोज और वीडियो में देखा जा सकता है।