नई दिल्लीPublished: Aug 14, 2021 05:54:54 pm
Anil Kumar
Independence Day 2021: गोवा के साओ द्वीप पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराए जाने का स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किए जाने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्पष्ट कर दिया है कि हर कीमत पर झंडा लहराया जाएगा।
Independence Day 2021: पण्जी। आजादी के 75वें साल का जश्न मनाने के लिए देश पूरी तरह से तैयार है। देशभर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया जाएगा और तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बीच गोवा से एक बड़ी खबर सामने आई है। गोवा के साओ जैसिटों द्वीप में तिरंगा फहराए जाने का विरोध किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्पष्ट कर दिया है कि हर कीमत पर साओ द्वीप पर 15 अगस्त को तिरंगा लहराया जाएगा।