7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वतंत्रता दिवस पर पहली पंक्ति में बैठे नजर आए राहुल गांधी, 26 जनवरी पर मिली थी पीछे जगह

स्वतंत्रता दिवस पर राहुल गांधी को इस बार आगे जगह मिली। बीते गणतंत्र दिवस पर वह पीछली पंक्ति में बैठ थे। उस यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था।

2 min read
Google source verification
rahul gandhi

स्वतंत्रता दिवस पर पहली पंक्ति में बैठे नजर आएं राहुल गांधी, 26 जनवरी पर मिली थी पीछे जगह

नई दिल्ली। पूरा देश आज आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। देश का कोना-कोना केशरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा फहराकर लाल किले की प्राचीर से देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनसे मिलने पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता मौजूद थे, जिनमें से एक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी थी। वह भी लाल किले स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे थे। लेकिन इस बार उन्हें पंक्ति पहले बैठने की जगह मिली।

यह भी पढ़ें-जश्न-ए-आजादी: लाल किला से पीएम मोदी का संबोधन, आजादी के महापुरुषों को नमन

बीते गंणतंत्र दिवस पर पीछे बैठ थे राहुल

बता दें कि राहुल गांधी बीते गंणतंत्र दिवस पर पीछे बैठ थे उन्हें पहती पंक्ति में बैठने की जगह नहीं मिली थी, जो काफी चर्चा का विषय बना था। कांग्रेस ने इस मुद्दे को काफी उछाला था। कांग्रेस ने इसे परंपराओं को दरकिनार कर पहले चौथी और फिर छठी पंक्ति में राहुल गांधी को जगह देने पर नाराजगी जाहीर की थी। लेकिन बाद में इसे राहुल की सुरक्षा का हवाला देकर कहा गया कि यह उनके लिए जरूरी था।

इस बार पहली पंक्ति में मिली जगह

गंणतंत्र दिवस परेड के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के साथ राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद भी नजर थे। लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राहुल गांधी पहली पंक्ति में दिखे, लेकिन गुलाम नबी आजाद उनके साथ नजर नहीं आएं। वह इस बार भी पीछे दिखाई दिए। राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पास बैठे दिखाई दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करने के लिए लाल किल पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा समेत तमाम नेता पहुंचे।

यह भी पढ़ें-मेजर आदित्य कुमार और शहीद औरंगजेब समेत 20 जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र पुरस्कार

क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने?

देश आज आजादी की 72वीं साल गिरह मना रहा है। पीएम मोदी ने लालकिले की प्राचीर पर राष्ट्रध्वज फहराया, जिसके बाद उन्हें देश को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी का पावन पर्व सभी को मुबारक हो। आज देश एक आत्मविश्वास से भरा हुआ है। सपनों को संकल्प के साथ देश नई ऊंचाइयों के पार कर रहा है। आज का सूर्योदय नई चेतना, नई उमंग व नई ऊर्जा लेकर आया है