11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Blue Flag पाने वालों दुनिया के 50 देशों में शामिल हुआ भारत, जानें कितने समुद्र तटों को मिला तमगा

Blue Flag पाने वाले देशों में अब भारत भी शामिल एशिया का पहला ऐसा देश जिसे मिले 8 ब्लू फ्लैग भारत एशिया-पैसेफिक क्षेत्र में महज 2 साल के अंदर ब्लू फ्लैग हासिल करने वाला पहला देश

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Oct 12, 2020

Blue Flag tag

ब्लू फ्लैग टैग देशों में अब भारत भी

नई दिल्ली। दुनिया के 50 ब्लू फ्लैग ( Blue Flag ) टैग पाने वाले देशों में अब भारत भी शुमार है। भारत एशिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसके आठ समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग टैग दिया गया है। दरअसल ‘ब्लू फ्लैग बीच’ को दुनिया में सबसे साफ समुद्र तट माना जाता है। ऐसे में देश के आठ समुद्री बीच (तट) स्वच्छता का सर्वोच्च मानक कहे जाने वाले प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन के मानकों पर खरा उतरे हैं।

ये जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने जारी की। इसके सा साथ ही भारत को तटीय क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ‘इंटरनेशनल बेस्ट प्रैक्टिस’ के तहत तीसरे पुरस्कार के लिए भी चुना गया है।

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर फिर शुरू हुआ घमासान, जानें इस बार कांग्रेस सांसद ने क्या दिया बयान

किसी भी देश के एक बार में नहीं मिले 8 फ्लैग
स्वच्छता अभियान के तहत इसे बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है कि देश के आठ समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग टैग की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके साथ भारत के लिए ये भी बड़ी उपलब्धि है कि वो दुनिया का पहला ऐसा देश बना है जिसे एक बार फिर आठ ब्लू फ्लैग दिए गए हैं।
इन समुद्र तटों को मिला ब्लू फ्लैग
ब्लू टैग का दर्जा प्राप्त करने वाले भारतीय समुद्र तटों में गुजरात का शिवराजपुर , दीव का घोघला , कर्नाटक के दो बीच कासरकोड और पदुबिद्री , केरल का कप्पड़ , आंध्र प्रदेश का रुशिकोंडा, ओडिशा का गोल्डन अंडमान का राधानगर समुद्र तट शामिल है।
पर्यावरण शिक्षा के लिए फाउंडेशन, डेनमार्क के कोपेनहेगन में मुख्यालय, ब्लू फ्लैग कार्यक्रम का संचालन करता है। यह दुनिया के सबसे मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक ईको-लेबल में से एक है।

मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट, देश के इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में होगी जोरदार बारिश

ये सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध
सभी आठ समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग बीच मानकों के तहत पूरी तरह साफ सुथरा रखा जाएगा। इन बीचेज को प्लास्टिक मुक्त, गंदगी मुक्त, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से लैस रखा जाएगा। इसके अलावा सैलानियों के लिए साफ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक पर्यटन सुविधाएं विकसित करने और समुद्र तट के आसपास पर्यावरणीय प्रभावों के अध्ययन की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग