नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद ( India China Border Dispute ) अब गंभीर रूप धारण करता जा रहा है। किसी समय हिंसक झड़पे और तनाव दोनों के बीच युद्ध में तब्दील हो सकता है। गलवान घाटी ( Galwan Valley ) में हिंसक झड़प के बाद लद्दाख से सटे हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) के दो जिलों में अलर्ट के बाद मंगलवार देर रात को हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और लाहौल के आसमान में लडा़कू विमानों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।