10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Babita Phogat ने फिर दोहराई राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के नाम बदलने की मांग, पहले हो चुकीं ट्रोल

दंगल गर्ल और भारतीय पहलावन Babita Phogat ने रखी मांग किसी बड़े खिलाड़ी के नाम पर रखा जाए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार बोलीं- ऐसा होगा तो पुरस्कार लेने में खिलाड़ी और गौरवान्वित महसूस करेंगे

2 min read
Google source verification
Indian wrestler Babita Foghat

भारतीय पहलावन और बीजेपी नेता बबीता फोगाट

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान और दंगल गर्ल से मशहूर बबीता फोगाट इन दिनों अपने ट्वीट और बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। फिर चाहे वो बीजेपी के विरोधियों को जवाब देना हो या फिर खेल से जुड़ी कोई बात अपने बेबाकी से बबीता पीछे नहीं हटती हैं। एक बार फिर बबीता फोगाट ने अपने ट्वीट से एक नई बहस को छेड़ दिया है।

दरअसल भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने की मांग की है। बबीता ने कहा है कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर रखा जाना चाहिए।

आईपीएल टी-20 शुरू होने से पहले ही बड़े खिलाड़ी छोड़ रहे टूर्नामेंट, जानें अब किस टीम को लगा झटका

कंगना रनौत ने किया ऐसा ट्वीट कि चपेट में आगे रणवीर सिंह, रणबीर कपूर समेत कई बॉलीवुड स्टार

अपनी मांग या यू कहें सुझाव को लेकर भारतीय पहलवान बबीता ने बकायदा ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'खेल से जुड़े पुरस्कार किसी महान या सम्मानित खिलाड़ी के नाम पर होने चाहिए और किसी राजनेता के नाम पर नहीं।' बबीता फोगाट ने इसे एक सुझाव की तरह पेश करने की बात भी कही है।

उन्होंने कहा, ''राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर किसी खिलाड़ी के नाम पर रखने के सुझाव आपको कैसा लगा।''

दरअसल बबीता फोगाट ने ये भी कहा कि हमारे देश में इतने सारे ओलंपिक और विश्व चैंपियन है जिनके नाम पर इस पुरस्कार को रखा जा सकता है। यदि ऐसा होगा तो पुरस्कार लेने वाले खिलाड़ी भी पुरस्कार लेते वक्त ज्यादा गौरवांवित और प्रेरित महसूस करेंगे। ऐसे में इस पुरस्कार को किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर रखना चाहिए।

इससे पहले भी बबीता फौगाट ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि क्या राजीव गांधी के नाम से इसीलिए खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता है कि उन्होंने एक बार भारत से खड़े-खड़े इटली में भाला फेंक दिया था। जब ट्रोल हुईं तो उन्होंने कहा कि - मेजर ध्यानचंद, एकलव्य, द्रोणाचार्य सहित उन सभी खिलाड़ियों के नाम से पुरस्कारों को जोड़ा जाए।

आपको बता दें कि भारतीय पहलवान बबीता फोगाट खुद भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित रही हैं। वे अंतरराष्ट्रीय पहलान खेल उपनिदेश भी हैं। हाल में उन्होंने कहा था कि जब तक वे खेल उपनिदेशक हैं तब तक खिलाड़ियों के सामने कोई दिक्कत नहीं आने देंगी। उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करवाएंगी।
बबीता फोगाट हरियाणा के चरखी दादरी से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इस चुनाव में वे तीसरे नंबर पर आई थीं।

आपको ये भी बता दें कि खेल रत्न देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है और इसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग